गंजापन दूर करने के 6 रामबाढ़ तरीके–आजकल बालो का फैशन बहुत ही तेजी के साथ बड़ रहा है। लड़का हो या लड़की सबको लंबे काले लहराते बाल पसंद है। लेकिन जिस तरीके से आजकल का खानपान है उसकी वजह से हमारे शरीर में बहुत से पोषक तत्वों की कमी रह जाती है। और ये हम अलग अलग तरीकों से परेशान करती है।
बालो के झड़ने और गंजापन का एक मुख्य कारण गलत खानपान, पेट न साफ होना, आदि है।
गंजेपन के मुख्य कारण
– एक उम्र के बाद गंजापन आम कारण है।
– हार्मोनल असंतुलन भी एक बड़ा कारण है गंजेपन का।
– अगर आपके सिर पर दाद है तो इससे गंजेपन को बढ़ावा मिल सकता है।
– आयरन की कमी होने से भी बाल झड़ते हैं।
– पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन न मिलने से भी।
– कोई अन्य बीमारी भी बालों के झड़ने का मुख्य कारण बन सकती है।
-आत्याधिक दवाइयों के सेवन से भी यह समस्या आ सकती हैं।
गंजापन का आयुर्वेदिक इलाज
आयुर्वेद एकमात्र ऐसा तरीका है जो किसी भी समस्या को जड़ से खत्म करता है। और दुबारा उन बीमारियों को पनपने का मोका तक नही देता है। गंजेपन को भी आयुर्वेद के कुछ नुस्को से खत्म किया जा सकता है।
1. कैस्टर (आरंडी) ऑयल
2 चम्मच कैस्टर ऑयल में 2 चम्मच नारियल के तेल को मिलाकर हल्का गर्म कर लें। इसे गुनगुना करके इस तेल को बालों के स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं। फिर रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। सुबह बालों में शैंपू कर लें। हफ्ते में 3-4 बार ऐसा करें। अरंडी के तेल से बार-बार मालिश करने पर पूरे सिर में रक्त का संचार बढ़ता है। इसमें मोजूद ओमेगा-6 एसेंशियल फैटी एसिड होते हैं, जो बालों को जड़ों से मजबूत बनाने में मदद करते है।
2. नारियल तेल
कुछ सेकेंड के लिए 2 से 3 चम्मच नारियल तेल को हल्का गर्म कर लें। इससे ठंडा करके बालों और स्कैल्प की अच्छे तरीके से मालिश कर ले। फिर 4-5 घंटे बाद सिर धो लें। इसे रातभर के लिए भी लगाकर रख सकते हैं। इसे हफ्ते में 3 से 4 बार लगाएं। इससे स्कैल्प को हाइड्रेटेड करने में मदद मिलेगी और बालों के रोम छिद्र मजबूत होंगे जो बालों के विकास में मदद करेगा।
3. पुदीने का तेल
एक प्याले में पानी भरे और 3-5 बूंदें पेपरमिंट (पुदीना) ऑयल मिलाकर बालों पर लगाएं। 20 से 25 मिनट के लिए अपने सिर को गर्म तौलिया या शॉवर कैप से ढक लें। फिर माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। हफ्ते में 2 बार ऐसा करने से गंजेपन को दूर करने में काफी मदद मिलेगी। ये आपके बालो को घने और लंबा भी करेगा।
4. सेब का सिरका
1 कप पानी में 2 बड़े चम्मच सेब का सिरका मिलाकर अच्छे से मिला लें। फिर इसे अपने बालों पर लगाएं। फिर 2 से 3 मिनट के लिए बालों की मालिश करें। फिर सादे पानी से धो लें। हफ्ते में 2 बार इस तरह करने से सिर का पीएच स्तर कंट्रोल होगा और बालो में विकास होना शुरू होजाएगा।
5. आंवला तेल
एक चम्मच आंवला का तेल को थोड़ी देर गर्म करके ठंडा कर लें। फिर इससे बालों व स्कैल्प की अच्छे से मालिश करें। इसे 2 से 3 घंटे लगे रहने दें और फिर धो लें। आप इसे हफ्ते में 2 से 3 बार लगा सकते हैं। आंवले से बाल मजबूत और घने होने में मदद मिलती है। आवले को आयुर्वेद में गंजेपन का रामबाण इलाज माना जाता है।
6. प्याज का रस
एक प्याज को अच्छे से पीसकर उसका रस लें। फिर इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर अच्छी तरह से मिला ले। इसके बाद रूई से बालों व सिर पर इसे आराम आराम से लगाएं। 20 से 25 मिनट तक लगाकर रखें। फिर बालों में शैंपू करकर धो ले।
इन आयुर्वेदिक नुस्को को अपनाकर अप गंजेपन से छुटकारा पा सकते है। और गंजापन दुबारा नहीं पनपेगा।